रिपोर्ट : तसलीम कुरैशी
पिरान कलियर।कलियर थाना क्षेत्र दरगाह परिसर से 7 जून को सात माह की एक मासूम बच्ची के अपहरण के मामले का पिरान कलियर पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर सफल खुलासा कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। आरोपी ने बच्ची का अपहरण भीख मंगवाने में इस्तेमाल करने की नीयत से किया था। पुलिस की सतर्कता और लगातार की गई तलाश के चलते मासूम को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार बच्ची के अचानक लापता होने से परिवार में कोहराम मच गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया और आसपास के क्षेत्रों सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया गया।और 250 सीसीटीवी फुटेज चैक किए वे मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने अपहरणकर्ता तक पहुंच बनाई और चार दिनों के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची का उपयोग भीख मंगवाने के लिए करना चाहता था। समय रहते पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस के इस उत्कृष्ट कार्य से प्रभावित होकर वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान पीरपुरा एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक: सीओ दिव्येश उपाध्याय,वरिष्ठ उपनिरीक्षक: राजेश बिष्ट,उपनिरीक्षक : विनोद कुमार गोला,शहजाद अली,विशाखा राठौर सहित पुलिस टीम को सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि पुलिस ने जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है, वह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची को सुरक्षित बरामद कर पुलिस ने न केवल परिवार की खुशियां लौटाई हैं, बल्कि जनता का विश्वास भी मजबूत किया है।
इस अवसर पर मोहम्मद इंतजार प्रधान ने कहा कि पुलिस के अच्छे कार्यों को समाज के सामने लाना और उनका सम्मान करना जरूरी है, ताकि पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़े और वे इसी प्रकार जनसेवा में समर्पित होकर कार्य करते रहें।

error: Content is protected !!