रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
उत्तराखंड के लक्सर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के एक अकेले ऐसे हाजी मोहम्मद शहजाद मुस्लिम विधायक है जो कौम के दर्द व उनकी समस्याओं को लेकर समय समय पर सदन में बेबाकी की साथ सरकार की आंखों में आंखे डालकर सवाल उठाते आ रहे है।
*हाजी मोहम्मद शहजाद* उत्तराखंड सदन में मेरे  द्वारा समाज के सभी वर्गों के व्यापक जनहित के विषय/मुददें उठाये जाते रहे हैं जिनका समाधान भी हुआ है। इसी क्रम में धार्मिक अल्पसंख्यक (मुस्लिम समाज) के मदरसों, शिक्षा संस्थानों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता और प्रमुखता के साथ उठाने का कार्य किया है। सर्व समाज के हित में जो भी प्रयास सम्भव हो सके, उन्हें पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कराने का प्रयास किया गया ।
इसी क्रम में दिनांक 22 मार्च 2026 को हरिद्वार डैम कोठी पर हाजी मोहम्मद शहजाद द्वारा उत्तराखण्ड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जी से मदरसा बोर्ड एवं मदरसों से जुड़े विषयों को लेकर मदरसा संचालकों की मुलाकात कराई गई थी, ताकि अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकल सके और संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हो सके।
दुर्भाग्यपूर्ण विषय है कि कुछ राजनैतिक द्वेष से प्रेरित लोग हाजी मोहम्मद शहजाद की सामाजिक एवं जनहित की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से लगातार भ्रामक प्रचार एवं दुष्प्रचार फैलाने का कार्य कर षडयंत्र रच रहे हैं। समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में जिस घटना का उल्लेख किया जा रहा है, उससे मेरा कोई संबंध नहीं, वह बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार द्वारा की गई छापामार कार्यवाही के दौरान सामने आई थी, जिसके आधार पर संबंधित विभाग द्वारा जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।
अतः मैं सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलाए जा रहे सभी भ्रामक और षडयंत्रकारी आरोपों और अफवाहों का स्पष्ट रूप से खंडन करता हूँ।
जनता सच्चाई से भली-भांति परिचित है। आगे भी मैं सर्व समाज के साथ साथ, पिछडों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाता रहूँगा। विधायक लक्सर हाजी मोहम्मद शहजाद।

error: Content is protected !!