रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।बकरी को कुत्ते ने काटा इसको लेकर एक गुट ने दूसरे गुट के कई लोगों की साथ की थी जमकर मारपीट में कई गम्भीर घायलो को पुलिस ने उपचार के लिए भेजा था सिविल अस्पताल रुड़की कई की हालत गम्भीर देख किया गया था हाई सेंटर रेफर,पुलिस की कार्यवाही से बलवाइयों में हड़कंप/सुराज सेवादल के हस्तक्षेप से आरोपी सलाखों के पीछे पीड़ित पक्ष को जगी इंसाफ की आश।

गांव का माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही रहेगी जारी:प्रभारी निरीक्षक।

आपको बताते चले : दिनांक 10.04.26 को शिकायतकर्ता शहरान पुत्र नवाब अली निवासी बेड़पुर द्वारा थाने पर दी गयी लिखित सूचना कि गांव के विपक्षी गण आजाद आदि पक्ष के लोगों द्वारा एक राय होकर लाठी डण्डो व धारदार हथियारों से लैस होकर वादी की डेरी के अंदर घुसकर वादी व परिजनों के साथ मारपीट, गाली गलौच, व जान से मारने की धमकी देना लिखित शिकायत के आधार पर थाने पर मु0अ0स0 76/26 धारा110,115(2),118(2),191(2),191(3),333,351(2),351(3), 352, BNS पंजीकृत किया गया ।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में आपराधिक प्रवत्ति वालो, वांछित अपराधियों, आसामाजिक तत्वों, संदिग्धों के विरूद्ध कार्यवाही प्रचलित है । इसी क्रम में उक्त घटना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु व0उ0नि0 देवेन्द्र सिहं तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित गयी है । फरार वांछित अपराधियों के विरुद्व कार्यवाही के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.05.26 को मारपीट की घटना में फरार अभियुक्त हयात पुत्र सफी निवासी ग्राम बेड़पुर कोत0 पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को सम्बन्धिंत मु0अ0सं0 76/26 धारा 110,115(2),118(2),191(2),191(3),333,351(2),351(3), 352, BNS को बेड़पुर चौक से गिरफ्तार कर,आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
पुलिस टीम में
वरिष्ठ उपनिरीक्षक : देवेन्द्र सिंह तोमर कोतवाली पिरान कलियर,
कानि0: प्रकाश मनराल कोतवाली पिरान कलियर,
हो0गा0ललित कुमार शामिल रहे।

error: Content is protected !!