हरिद्वार की नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण बड़ी चुनौती बना हुआ है। डीएम मयूर दीक्षित ने नगर पालिका शिवालिक नगर और बीएचईएल टाउनशिप अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए इस क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने साथ ही अवैध अतिक्रमण जमा ना होने देने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले भर में बृहद सफाई अभियान चल रहा है। हालांकि नगर पालिका शिवालिक नगर और बीएचईएल क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है। डीएम ने चेतावनी दी इस इलाके में सफाई व्यवस्था और कूड़ा कलेक्शन को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!