लक्सर के भोगपुर गांव में स्थित बाबा मोहन दास मंदिर में सेवा कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति राजवीर की देर रात अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लक्सर पुलिस ने शव का पंचनामा भर जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतक व्यक्ति राजवीर जिला मुजफ्फरनगर के गोधाना गांव का रहने वाला था। जो लगभग तीन चार महीनों से मंदिर में रहकर सेवा कर रहा था। वही मौके पर पहुचे लक्सर सीओ देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर स्वामी संजय सैनी की ओर से तहरीर दी गई है ।पुलिस पूरे घटना की से जांच पड़ताल कर रही है।
मंदिर में सेवा कर रहे बुजुर्ग की हत्या इलाके में सनसनी
ByBKK News
Apr 12, 2026 289 views Uttarakhand News, क्राइम न्यूज़, जांच पड़ताल, बुजुर्ग की हत्या, मुकदमा दर्ज, लक्सर पुलिस, शव का पंचनामा, हत्या
