उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा अपने पांच दिवसीय दौरे के तहत सबसे पहले हरिद्वार पहुंचीं, जहां से वह प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रमण कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगी। हरिद्वार स्थित जयराम आश्रम पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और संगठन की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कुमारी शैलजा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह न तो भारतीय संस्कृति के अनुरूप है और न ही लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुकूल। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में जहर घोलने का काम करते हैं और जनता अब इसे समझ चुकी है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत को लेकर उठ रहे सवालों पर कुमारी शैलजा ने साफ कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है सब कुछ दूर हो जाएगा और यह पार्टी के अंदर की बात है अंदर ही इनको सुलझा लिया जाएगा
भाजपा पर तीखा हमला,कुमारी शैलजा ने हरिद्वार से किया सियासी शंखनाद
ByBKK News
Apr 10, 2026 235 views उत्तराखंड कांग्रेस, कुमारी शैलजा, कुमारी शैलजा का सियासी शंखनाद, गुटबाजी, तैयारियों का जायजा, प्रतिक्रिया, भाजपा पर तीखा हमला, हेमंत बिस्वा शर्मा
