हरिद्वार , अवैध शराब की तस्करी करते थाना सिडकुल पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध शराब के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया हैं आपको बतादे की मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा 52 पव्वे देशी शराब के साथ 01अभियुक्त प्रतीक उर्फ़ छोटन पुत्र मदन पाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी चौहान मार्केट रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार को इंद्रलोक तिराहा से गिरफ्तार किया गया हैं ।पकडे गए अभियुक्त पर थाना सिडकुल पुलिस द्वारा धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई हैं ।
सम्बंधित खबर
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सुराज सेवा दल ने जमकर किया प्रदर्शन, हरिद्वार मे हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली “युवा न्याय यात्रा”//नीट पेपर लीक होने पर धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया तो प्रदेश में पेपर लीक होने पर धन सिंह रावत क्यों नही देते:रमेश चंद्र जोशी
Jul 26, 2026
Manawwar Qureshi
