हरिद्वार,25 जुलाई को सुमन नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला सुबह से पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में डेरा डाले बैठी है जोके दर-दर की ठोकरें खाने के बाद न्याय की गुहार लेकर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के पास पहुंची है पीड़ित महिला के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला सुमन नगर क्षेत्र में अपनी एक बेटी के साथ निवास करती है महिला से देवबंद निवासी सोनू चौधरी नाम के शख्स द्वारा मंदिर में शादी किए जाने के बाद महिला से फ्रॉड बाजी कर महिला के जेवर,नगदी तथा अन्य कीमती सामानको लेकर फरार हो जाने की बात कही सिर्फ इतना ही नहीं महिला के द्वारा यह भी जानकारी दी गई सोनू चौधरी के द्वारा देवबंद में दूसरी शादी भी कर ली हैँ। पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के सुमन नगर चौकी, कोतवाली रानीपुर सहित तमाम जगह न्याय के लिए गुहार लगा चुकी है। महिला के द्वारा क्षेत्र के पुलिस पर भी आरोप लगाया गया है पुलिस द्वारा महिला को कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति को तुम पकड़ कर के ले आओ तब कार्यवाही कर दी जाएगी जिसके बाद महिला पूरी तरह से टूट चुकी थी आखिरी उम्मीद लेकर महिला आज एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के पास पुलिस कार्यालय रोशनाबाद पहुंची है जिससे महिला को न्याय मिल सके और महिला के साथ अन्याय करने वाले और फ्रॉड करने वाले अभियुक्तों पर कार्यवाही हो सके। उसे उसके किए की सजा मिल सके।
न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला पुलिस कार्यालय रोशनाबाद,अपने पति पर लगाए संगीन आरोप
ByBKK News
Jul 25, 2023 449 views Uttarakhand News, एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह, न्याय की गुहार, पुलिस कार्यालय रोशनाबाद
