हरिद्वार , कावड़ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंची हैं ,ऐसे में कावड़ यात्री जल्द से जल्द अपने राज्यों को वापस लौटने की होड़ में तेज गति से अपने वाहनों को चलाकर वापस लोट रहे हैं , उसी कड़ी में आज एक हादसा घटित हो गया जिसके चलते हाईवे पर चलती बाइक में आग लग गई और बाइक धू-धू कर जलने लगी जिसे मोके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा समय रहते बुझा दिया गया। यह घटना हरिद्वार के हाईवे की बताई जा रही हैं जिमे मौके पर पर मौजूद नितेश शर्मा व इंस्पेक्टर के एस राणा ने पानी डालकर आग बुझाई।नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था।
हाईवे पर चलती बाइक में लगी आग,पुलिस ने पानी डालकर बुझाया आग को
ByBKK News
Jul 15, 2023 447 views Uttarakhand News, कावड़ यात्रा, कावड़ यात्रा 2023, चलती बाइक में लगी आग
