हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों का अनुसरण करके ही देश का समग्र विकास संभव है। महात्मा गांधी देश को हमेशा धर्मनिरपेक्ष देखना चाहते थे लेकिन कुछ सांप्रदायिक ताकतें आज देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं। ऐसी ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से महात्मा गांधी को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस दौरान पार्टी के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू नारंग, सगठन मंत्री ख़ालिद हसन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ख़लील राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप कुमार फिरोज अंसारी दिलशाद अंसारी,सुभाष सैनी, नरेश कुमार, दीपक बाबरे,अंकुर बागड़ी रवि चौहान,आशु चौहान आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!