थाना कलियर, 11 लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ तस्कर हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा है।एसएसपी अजय सिंह के प्रखर नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस नशा तस्करों के पर लगातार नकेल कस रही हैं ,मुख्यमंत्री उतराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के लिए एसएसपी  अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस टीम ने अभियुक्त सद्दाम उर्फ गुल्लू पुत्र स्वर्गीय सलीम निवासी कासमपुर पथरी को 103.35 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा स्मैक बिक्री से कमाए गए ₹6540/- के साथ दबोचा। बरामद स्मैक की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में ₹11 लाख है। पुलिस टीम अब सद्दाम को स्मैक सप्लाई कर रहे अभियुक्त की तलाश कर रही है।

Don't Miss

error: Content is protected !!