हरिद्वार / जनपद में कांवड़ मेले के दौरान मिल रही मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की शिकायतों के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए गए अभियान के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक प्रभारी थाना कनखल के नेतृत्व में थाना कनखल पुलिस को मुखबिर खास से शंकराचार्य चौक थाना कनखल क्षेत्र में किसी व्यक्ति के शराब बेचने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए शंकराचार्य चौक थाना कनखल हरिद्वार के पास से अभियुक्त राधाचरण पुत्र मुकुल सिंह निवासी रानी गली भूपतवाला थाना कोतवाली जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को 48 पावे अंग्रेजी शराब 8पीएम मार्का मय वाहन स्कूटी बिना नम्बर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।

Don't Miss

error: Content is protected !!