हरिद्वार / ज्वालापुर क्षेत्र में मजदूर ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपको बतादे की आरोपी 40 वर्षीय चाचा ने नाबालिग भतीजी को घर में अकेली पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। चाचा की शर्मनाक हरकत से किशोरी ने अपने पिता और दादी को भी अवगत कराया, लेकिन लोकलाज के चलते वह चुप रहे। कुछ दिन बाद सहारनपुर अपनी मां के पास पहुंची किशोरी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद मां ने पुरे मामले की पुलिस को शिकायत कर दी।

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी को जल्द यहां बुलाकर कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी चाचा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Don't Miss

error: Content is protected !!