हरिद्वार 26 भेल रानीपुर से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए शिव विहार कॉलोनी, सीतापुर और सब्जी मंडी में जनसम्पर्क साध कर क्षेत्र में हो रही जन समस्याओ के समाधान को लेकर पार्टी के समर्थन में वोट करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज जनता भाजपा के द्वारा किए गए झूठे वादों से त्रस्त होकर अब बदलाव की और अग्रसर  है।, और कांग्रेस पार्टी पर जनता का विश्वास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई अपने चरम पर है। युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र में सीवर व्यवस्था सुचारू नहीं है। वर्तमान विधायक क्षेत्र के विकास में नाकाम  साबित हुए है।

उन्होंने कहा कि आज जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी हें झूठे वादों को समझ चुकी है। इसे में आज जनता बदलाव के मुंड में हें और सत्ता परिवर्तन चाहती है।और विकल्प के रूप में कांग्रेस पार्टी को देख रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी चार धाम चार काम का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ रही है, और उस लक्ष्य मैं कांग्रेस पार्टी के द्वारा 4 वादे जनता से किए जा रहे हैं जिनको कांग्रेस पार्टी पूरा करने का काम जनता के समर्थन से करने वाली है।

Don't Miss

error: Content is protected !!