हरिद्वार / देर रात थाना पथरी क्षेत्र धनपुरा में ग्रामीण के घर बदमाश डकैती डालकर फरार हो गए ।पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में  बदमाशों ने ग्रामीण के घर पर धावा बोल दिया और तमंचे की नोक पर परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद ग्रामीण के घर पर डकैती डाल कर बदमाश फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक ग्राम धनपुरा में लक्सर रोड पर भैंस कारोबारी मासूम पुत्र रशीद का घर है। परिवार ने चंद दिनों बाद ही दो बेटों की शादी होनी है, इसलिए जेवरात आदि सामान खरीद कर रखा गया था। बीती देर रात कुछ बदमाश ग्रामीण मासूम के घर में घुस गए और तमंचे के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने जमकर लूटपाट की और फरार हो गए।

परिवार ने जैसे तैसे पुलिस को सूचना दी, डकैती की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। जिसके पश्चात पुलिस और एसओजी की टीम के द्वारा बदमाशों के तलाश की जा रही है।

Don't Miss

error: Content is protected !!