इन्दौर के खजराना इलाके में युवती की अधजली लाश मिली है।जिसके चलते क्षेत्र में सनसनी फेल गई हें बताया जा रहा हें की यूवती का गला दुपट्‌टे से कसा था। कमर से ऊपर का हिस्सा जला हुआ था जिसके चलते यूवती की पहचान करने में काफी दिक्कत और परेशानी पुलिस को हो रही है। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि युवती को गला घोंटकर मारा गया, इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की गई। युवती की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस इस केस में अवैध संबंध और रेप के एंगल से भी जांच कर रही है।

TI दिनेश वर्मा के मुताबिक घटना बाइपास के नजदीक शहीद पेट्रोल पंप के पास की है। सोमवार सुबह यहां झाड़ियों में युवती की लाश पड़े होने की जानकारी डायल-100 को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की बॉडी का ऊपरी हिस्सा जला हुआ है। गले पर दुपट्‌टा लिपटा था। FSL टीम ने जांच की है। शव को MY अस्पताल भेजा गया है। युवती की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Don't Miss

error: Content is protected !!