हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार स्थित मकान में दो सगे भाइयों के द्वारा युवती से गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंपनी मैं सर्वे करने के लिए पहुंची युवती पर इंडस्ट्रियल एरिया के एक मकान में रहने वाले राजेश नाम के शख्स की नजर पड़ी, राजेश के द्वारा युवती को अपने कमरे पर बुलाया गया जिस पर राजेश द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर युवती के साथ जबरन गैंगरेप किया गया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के चिल्लाने पर वहां कुछ लोग इकट्ठा हो गए थे जिनकी मदद से युवती को नगर कोतवाली पहुंचाया ।जहां पीड़ित युवती ने लिखित तहरीर देकर अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके चलते पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।पुलिस के मुताबिक राजेश और मुकेश दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

Don't Miss

error: Content is protected !!