हरिद्वार /आम आदमी पार्टी हरिद्वार विधानसभा के मॉडल कालोनी कार्यालय पर  प्रेस वार्ता में लखिमपुर खीरी  में किसानों पर हुई बर्बरता  की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की गई हें । पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष  महिला मोर्चा ने  कहा कि लखिमपुर खीरी  में किसान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। परंतु जिस तरह  से केंद्रीय  ग्रह राज्य मंत्री के पुत्र आशीष मिश्र द्वारा अपने समर्थकों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर जबरन गाड़ी चढ़ा दी और   4 किसानों की निर्मम हत्या कर दी गयी हें । किसान पिछले 10 महीने से तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलन कर रहे  है ।परंतु केंद्र सरकार के कानों में जु तक नही रेंग रही ।उन्होंने कहा की  इनके मुख्यमंत्री और केंद्रीय  मंत्री किसानों के प्रति उलटी सीधी  बयानबाजी कर रहे है। आम आदमी पार्टी किसानो के साथ हुए नरसंहार की घटना की निंदा करती है और किसानों के साथ खड़ी है ।उन्होंने कहा की हम केंद्र  सरकार से मांग करते है कि तत्काल ग्रह राज्य मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देकर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Don't Miss

error: Content is protected !!