हरिद्वार / रानीपुर विधानसभा में कांग्रेस परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने को लेकर शिवालिक नगर में बैठक कर चर्चा की गई आपको बतादे की

कुमाऊँ के बाद अब गढ़वाल में भी कांग्रेस परिवर्तन यात्रा करने शुरू जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा की तैयारी में जुट गए है। हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा में यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा जा रही हें ।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने बताया कि 18 सितंबर से हरिद्वार में हर की पौड़ी से इस यात्रा की शुरुआत होगी। हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभाओं में ये यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव समेत कई बड़े नेता इस यात्रा में शामिल होंगे।

महेश प्रताप राणा ने तंज कसते हुए कहा की  भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी से पलायन कर रहे है और इस पलायन को रोकने के लिए ही भाजपा भ्रमक चुनावी सर्वे कराकर कोंग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रही है। भाजपा उत्तराखंड में डूबता जहाज है और कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा इस जहाज को पूरा डूबने का काम करेगी ।

Don't Miss

error: Content is protected !!