हरिद्वार रोशनाबाद कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने ’’सद्भावना दिवस’’ पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई जिलाधिकारी हरिद्वार: विनय शंकर पाण्डेय तथा बी0के0 मिश्रा, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने कलक्ट्रेट में ’’सद्भावना दिवस’’ पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द्र संवर्द्धन हेतु शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रमों में प्राधिकरण के प्रभारी सचिव वीरेन्द्र कुमार, ओ0सी0 सन्तोष कुमार पाण्डे, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट गोपाल सिंह चैहान सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Don't Miss

error: Content is protected !!