रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
रुड़की।दिनांक 08.07 .2026 को कोतवाली रूडकी पुलिस व गौ स्क्वाड टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुयी कि भारत नगर में फाइम की दुकान पर गौ मांस की बिक्री हो रही है सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी के द्वारा सूचना का संज्ञान लेकर भारत नगर में फहीम की दुकान पर दबिश दी गयी तो एक अभियुक्त परवेज पुत्र वहीद उम्र 35 वर्ष नि0 मुस्लिम कालोनी, भंडारीबाग कोतवाली पटेलगनर जनपद देहरादून हाल निवासी C/O तौफीक निकट उमर गुल फताक मस्जिद बंदा रोड रुडकी को मौके से गिरफ्तार किया गया मौके से 180.53 किलो गौवंशीय मांस व 20 पशु खुर व कटान उपकरण बरामद हुए है जिसके आधार पर कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 297/2026 धारा 5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में:उ0नि0: शरद सिंह उत्तराखंड स्क्वाड हरिद्वार,अपर उ0नि0: बलबिंदर सिंह कोतवाली रुड़की, कांस्टेबल:पवन कुमार,
प्रवीण कुमार,ब्रिज किशोर
राजेंद्र, महिला कांस्टेबल: लखमीरी उत्तराखंड गोवश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र शामिल रहे।
