रिपोर्ट : गुलज़ार अहमद
मंगलौर/पीरपुरा(निस) नारसन ब्लॉक में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा में रास्ते को लेकर विवाद में अपने सगे भाई पर अपने बेटों की साथ मिलकर दूसरे भाई के घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई है पीड़ित अफजाल पुत्र घसीटा निवासी ग्राम पीरपुरा थाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार ने उपर्युक्त मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके सगे भाई इकबाल ने उसके घर के रास्ते पर अवैध कब्जा किया हुआ है।इस संबंध में पूर्व में अफजाल ने ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से भी शिकायत की थी जिससे इकबाल और उसका परिवार उससे रंजिश रखने लगा था 17 मार्च की शाम को इकबाल और इसकी पत्नि खुर्शीदा ने छत से गाली गलौच और पथराव किया मौके पर पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ 18 मार्च की सुबह 9 बजे इनके द्वारा फिर गाली गलौच शुरू हुई विरोध करने पर इकबाल वे इसके दोनों बेटे शोएब और सुहैल लाठी डंडों के साथ अफजाल के घर में घुस आए और परिवार की साथ मारपीट शुरू कर दी और अफजाल के सिर पर भारी प्रहार किया जिससे अफजाल लहू लुहान होकर वहीं गिर गया बीच बचाव में आए भाई इकराम और इख़लाक ने किसी तरह अफजाल को इनसे छुड़ाकर अफजाल की जान बचाई आरोप है कि हमलावर जाते समय धमकी दे गए है कि प्रशासन से की गई शिकायत वापस नहीं ली गई तो उसे जान से मार देंगे वहीं उपर्युक्त मामले को लेकर पीड़ित सलमान पुत्र अफजाल और पीड़ित अफजाल के भाई इकराम ने मामले की जानकारी मीडिया को देते हुए बताया है कि रास्ते के विवाद को लेकर पूर्व में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से की शिकायत से इकबाल रंजिश रखता आ रहा था और उसी लेकर ये झगड़ा हुआ है। वही एसपी देहात चंद्र शेखर सुयाल ने बताया है कि पीरपुरा गांव में हुए दो सगे भाइयों के झगड़े को लेकर तहरीर आई है तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।
