रूड़की पहुंचे उत्तराखंड बार काउंसिल के चेयरमैन राकेश गुप्ता इस दौरान 17 फरवरी को होने वाले उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव को लेकर रामनगर कोर्ट व तहसील परिसर अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की ! उन्होंने कहा की 2018 में 20 सीट के लिए चुनाव था इस बार 23 सीटों पर चुनाव होगा जिसमे 18 सीटों पर पुरुष और 7 सीटों पर महिलाएं प्रत्याशी रहेंगी ! उन्होंने कहा की इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 7 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है ! जिसमें 5 चुन कर आएगी और दो नॉमिनेट होनी है ! कहा की चुनाव 17 फरवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हर जिले में मतदान होगा! कहा की 2018 में में 7 वें नंबर पर जीतकर आया था और मुझे उत्तराखंड बार काउंसिल का चेयरमैन बनने के बाद सेवा करने का मौका मिला था! मेने हमेशा अधिवक्ताओं के हित में काम किया है और आगे भी करता रहूँगा! कहा की ये चुनाव सदस्य के लिए होता है जिसके बाद पदाधिकारी चुने जाते है!
उत्तराखंड बार काउंसिल के चेयरमैन राकेश गुप्ता ने किया जनसंपर्क
ByBKK News
Feb 12, 2026 83 views Uttarakhand News, बार काउंसिल चुनाव, राजनीतिक, रामनगर कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट
