रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी
भगवानपुर।आज भगवानपुर तहसील सभागार में शासन के आदेशानुसार निकाय के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्य पार्षदों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं, निकाय की जिम्मेदारियों, विकास कार्यों की प्रक्रिया तथा जनसेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने हेतु सक्षम बनाना रहा। प्रशिक्षण शिविर में नगर पंचायत पिरान कलियर से सभासद अमजद मलिक,सभासद दिलबाग अहमद,सभासद नाजिम त्यागी,सभासद जावेद साबरी,सभासद प्र० राशिद अली,सभासद प्र०डॉक्टर शहजाद अली,सभासद राशिद अली रहीस अहमद ने भाग लिया।
