रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर। शुक्रवार को धनौरी में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, हिल बाईपास रोड, इंडस्ट्रियल एरिया,हरिद्वार के तत्वावधान में विद्युत वितरण उपखण्ड धनौरी परिसर में उपभोक्ताओं की विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से विद्युत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं—जैसे खराब विद्युत मीटर, नये विद्युत संयोजन, विद्युत लाइनों से संबंधित दिक्कतें एवं अन्य तकनीकी/प्रशासनिक मुद्दो पर कुल 19 प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित निस्तारण एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर श्री अनिल कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड नगरीय रूड़की तथा श्री अश्वनी कुमार उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखण्ड धनौरी उपस्थित रहे। वहीं उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच से श्री संजय कुमार न्यायिक सदस्य,श्री जी.एस. धर्मसत्तू तकनीकी सदस्य,एवं श्री सतीश उनियाल उपभोक्ता सदस्य मौजूद रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!