ज्वालापुर: भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा के आवाहन पर लगातार क्षेत्र के किसान, मजदूर और बेसहारा लोगों की आवाज उठाई जा रही है| और लगातार क्षेत्र के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान करने का काम किया जा रहा है| भारतीय किसान यूनियन का प्रत्येक सिपाही क्षेत्र में जाकर उन समस्याओं का समाधान करने का काम कर रहा है| जो कई वर्षों से छूटे हुए कार्य जस के तस पड़े हुए हैं| क्षेत्र की जनता भी इन्हीं कार्यों को देखते हुए| भारतीय किसान यूनियन फाउंडेशन के परिवार में जुड़ती जा रही है आज उसी क्रम में ज्वालापुर के नोमान अंसारी को नगर अध्यक्ष और मृत्युंजय को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| और उनके साथ में अनेक व्यापारी भाइयों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता समारोह कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रियव्रत, सुरेंद्र शर्मा, अक्षय चौधरी, राजवीर सैनी, आस मोहम्मद, परवेज अली, आमिर, शाहिद, कादिर के साथ-साथ अन्य साथी भी उपस्थित रहे|

Don't Miss

error: Content is protected !!