हरिद्वार,भेल सेक्टर – 4 शिव मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा जिला हरिद्वार द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शामिल होकर भाजपा महिला मोर्चा के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा की हरेला पर्व उत्तराखण्ड का लोक पर्व हैं जिसके चलते उत्तराखंड वासी इस पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मानते हैं क्योकि यह पर्यावरण को समर्पित हैं इस पर्व के माध्यम से हम जहा एक और पर्यावरण को संरक्षित कर रहे हैं। वही देश दुनिया में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक संदेश देकर प्रेरित भी कर रहे हैं।

जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मोर्चा प्रभारी आशु चौधरी ने कहा की इस पर्व पर हम उत्तराखण्ड वासियो को गर्व हैं। इस पर्व को पूरी दुनिया को मानना चाहिए क्योकि पर्यावरण संरक्षित होगा तो हम सुरक्षित होंगे।

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवं मोर्चा ज़िला प्रभारी रुचि भट्ट ने कहा की हमे संकल्प करने के पश्चात् अपने जीवन में एक वृक्ष की पौध को लगाकर उसे सिच कर बड़ा करने का कार्य करना चाहिए सिर्फ वृक्षारोपण करके ही हमे सिमित नहीं रहना हैं उनकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य हैं , बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रही।

error: Content is protected !!