आज 5 मार्च 2023 को हरिद्वार में 8 मार्च होने वाले अंतरराष्ट्रीय मजदूर महिला दिवस के विषय पर एक सभा चिन्मय डिग्री कॉलेज के निकट सिडकुल हरिद्वार में की गई।

सभा की शुरुआत प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की साथियों द्वारा “नारी मुक्ति झंडा हम फहरायेगे” एक क्रांतिकारी गीत की गई। इंकलाबी मजदूर केंद्र,भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, प्रगतिशील भोजन माता संगठन ,राजा बिस्किट मजदूर संगठन, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज मजदूर यूनियन , देव भूमि श्रमिक संगठन हिन्दू स्तान यूनिलीवर,क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, एवरेडी मजदूर कमेटी,आदि सामाजिक संगठनों द्वारा विचार गोष्ठी में अपने विचार रखे गए।थाना सिडकुल पुलिस द्वारा बिना अनुमति कार्यक्रम किये जाने पर कार्यक्रम को स्थगित करने को कहा गया जिसको लेकर सभी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा पुलिस प्रशासन को कहा गया कि 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर महिला दिवस हर वर्ष पुरी दुनिया में 1910 से मनाया जाता रहा है आज सिर्फ कार्येक्रम की रुपरेखा बनाई जा रही हैं न की कोई धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं जिससे कोई व्यवधान उत्त्पन हो जिसके बाद सही संगठनों ने मिलकर 8 मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय मजदूर महिला दिवस के विषय पर अपने अपने विचार रखे

सभा में प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की सचिव दीपा ने कहा कि महिला मुक्ति बगैर समाजवाद के संभव नहीं हैऔर समाजवाद विना नारी मुक्ति संभव नहीं है
प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की अनीता जोशी ने कहा कि 8 मार्च महिलाओं का संघर्षों का त्यौहार हैं हम अपना हक़ संघर्ष करके लेंगे।

भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के महामन्त्री के अवधेश कुमार ने कहा कि पूंजीपतियों द्वारा 8 मार्च के इतिहास को संघर्ष के स्थान पर सौन्दर्य प्रतियोगिता में बदला जा रहा है। झूठे नारे बेटी बचाओ बेटी पढाओ का देते हैंऔर नये श्रम कानूनों में रात की पाली में काम को शुरूकर महिलाओं को असुरक्षित कर रहे हैं। इंकलाबी मजदूर केंद्र के पंकज कुमार ने कहा कि रोजा लक्जमबर्ग, और क्लारा जैटकिन जैसे महान क्रांतिकारी नेत्रियों ने पुरुष मजदूरों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर समाजवाद के लिए संघर्ष में भागीदारी की। समाजवाद आने के बाद महिलाओं को हर स्तर पर गुलामी से मुक्त किया।

सभा में एवरेस्ट इंडस्ट्रीज मजदूर यूनियन लकेश्वरी भगवानपुर के महामंत्री सुनील कुमार देवभूमि श्रमिक संगठन हिंदुस्तान यूनिलीवर के उप मंत्री दिनेश कुमार एवरेडी मजदूर कमेटी के अनिल कुमार सैनी राजा बिस्किट संगठन के बृजेश कुमार क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के संयोजक नासिर अहमद सपना रजनी शकुंतला कामिनी पूनम अनीता सुनीता प्रीति निशा मालती सोनम मानसी कनिका बिना और निर्मला नीशु कुमार,सत्यवीर सिंह, समेत दर्जनों सदस्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

अंत में समापन इंकलाबी मजदूर केंद्र सांस्कृतिक की टीम द्वारा क्रांतिकारी गीत “हम जुल्मतो से देश को आजाद करायेंगे” किया गया।

error: Content is protected !!