ड्राइवरों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज

खबर कोतवाली रानीपुर से है। जहां बृजेश कुमार पुत्र राम चरण चौहान निवासी गली नंबर 17 कृष्णा नगर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार ने कोतवाली रानीपुर में लिखित तहरीर देकर सूचना दी है कि, नितिन पाल पुत्र बाबूलाल निवासी सलेमपुर चौक के पास कोतवाली रानीपुर हरिद्वार के साथ अन्य अज्ञात लोगों द्वारा वादी के ड्राइवर के साथ मारपीट कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। उक्त संबंध में लिखित तहरीर के आधार पर रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

Don't Miss

error: Content is protected !!