गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप कोतवाली रानीपुर में 5 लोगो पर मुकदमा दर्ज

खबर कोतवाली रानीपुर से है जहां अंकुश पुत्र अशोक कुमार निवासी विष्णु लोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार ने लिखित तहरीर देकर सूचना दी हैं। कि अंकित भंडारी निवासी विष्णु लोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर व दीपांशु पुत्र हरेंद्र चौहान निवासी उपरोक्त के साथ तीन अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे परिजनों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई है। उक्त संबंध में लिखित तहरीर के आधार पर, रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

Don't Miss

error: Content is protected !!