खबर रोशनाबाद पुलिस लाइन से है जहां आज रोशनाबाद पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली का त्यौहार। एसएसपी हरिद्वार के स्वागत मैं ढोल नगाड़े भी बजवाए गए ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि होली पर सभी पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं ।इसलिए पुलिस कर्मियों की होली 1 दिन बाद मनाई जाती है। जिस को मनाने के लिए आज सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन रोशनाबाद में इस पर्व को मना रहे हैं ।होली के इस पावन पर्व पर रंग गुलाल और फूलों के साथ पुलिस महकमे ने होली को मनाया। साथ ही दमकल विभाग की गाड़ियां लगाकर पानी की बौछार भी की गई। इस अवसर पर एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, सीओ सिटी, सीओ सदर के साथ सभी थानों के थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!