हरिद्वार/ भगवानपुर से महिन्द्र थार मे 30 पेटी अवैध देशी शराब के  साथ थाना भगवानपुर पुलिस ने  01 अभियुक्त गिरफ्तार किया हैं।आपको बतादे की जनपद हरिद्वार में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशो के अनुपालन में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के परिपेक्ष में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही के परिणाम स्वरुप व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर  के निकट पर्यवेषण में थाना भगवानपुर क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत दौराने चैकिंग दिनांक- 30.01.2022 को भगवानपुर देहात क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब की धर पकड़ हेतु छापेमारी की गयी परिणाम स्वरूप दौराने चैकिंग पुलिस टीम को रायपुर चौक के पास थाना भगवानपुर से एक व्यक्ति राहुल S/O सुरेन्द्र कुमार R/O कस्बा भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र लगभग 26 वर्ष को महिन्द्र थार गाडी में 30 पेटी पिकनिक मसालेदार अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/गिरफ्तरी के आधार पर थाना भगवानपुर में अभियुक्त अर्जुन के विरूध्द मु0अ0सं0- 102/2022 धारा 60/72 आब0 अधि0 पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम का विवरणः-
1-पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष भगवानपुर
2- उ0नि0 आशीष नेगी प्रभारी चौकी मण्डावर
3- का0 326 आनन्द थाना भगवानपुर
4- का0 769 विनय थपलियाल
5- का0 783 संजय पवांर

error: Content is protected !!