राजधानी में बड़े-बड़े तिरंगे झंडे फहराए जाने पर सवाल उठाने वालों को केजरीवाल ने लिया आड़े हाथ

दिल्ली विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में 500 जगहों पर बड़े-बड़े तिरंगे झंडे को फहराए जाने पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथ लिया। केजरीवाल ने कहा कि जब हमने कहा कि हम पूरी दिल्ली के अंदर तिरंगे झंडे फहराएंगे तो भाजपा और कांग्रेस ने इसका विरोध क्यों किया? मैं भाजपा और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि तिरंगा अगर भारत में नहीं फहराएगा तो पाकिस्तान में फहराएगा क्या? देश का तिरंगा दिल्ली में नहीं फहराएगा तो इस्लामाबाद में फहराएगा क्या?।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में  दिल्ली के बजट में कहा हम 500 जगहों पर बड़े-बड़े तिरंगे झंडे को फहराएंगे। रोज सुबह जब कोई अपने घर से बाहर निकलेगा और बाहर झंडे देखेगा तो उसका मन देशभक्ति से भर जाएगा, लेकिन भाजपा और कांग्रेस इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जब से हमनें अयोध्या की तीर्थ यात्रा का ऐलान किया है, तब से भाजपा-कांग्रेस वाले इसका विरोध कर रहे हैं। क्या अपने बुजुर्गों को राम लला के दर्शन करवाना पाप है? ये लोग क्यों इस तीर्थ यात्रा का विरोध कर रहे है?

 

error: Content is protected !!