पिरान कलियर/मनव्वर क़ुरैशी।सऊदी सरकार ने कोविड 19 के चलते 2021 की हज यात्रा को रद्द कर दिया है।उत्तराखंड हज कमेटी अध्यक्ष शमीम आलम ने प्रेस नॉट जारी करते हुये बताया कि सऊदी सरकार ने भारत सरकार एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार ऑल इंडिया हज कमेटी के मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस जारी कर बताया कि कोविड 19 के चलते इस वर्ष 2021 की हज यात्रा सऊदी सरकार ने रद्द कर दी गई है।सऊदी सरकार के द्वारा केवल सऊदी अरब के नागरिक व अन्य देशों से कार्य करने गये 60 हजार नागरिक ही हज यात्रा कर पाएंगे। साथ ही बताया है।कि पूर्व में सर्कुलर संख्या 06 दिनांक 27 मई को ऑल इंडिया हज कमेटी मुंबई ने हज 2021 की हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को कोरोना वायरस  वैक्सिन की प्रथम डोज लगवाने व दूसरी डोज हज यात्रा पर जाने से पहले लगवाने के उपरांत ही हज यात्रा की इजाजत दिये जाने के लिए अवगत कराया गया था।लेकिन अब कोरोना महामारी के बढ़ते हुये सऊदी सरकार ने 2021 हज यात्रा को रद्द कर दिया गया है। यात्रा को रद्द कर दिया है।
error: Content is protected !!