मनोज कश्यप  (हरिद्वार)

हरिद्वार / कृषि कानून जिस तरह से रद्द करने की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी जी ने कि उसी तरह देवस्थानम बोर्ड को भी को भंग किये जाने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य महंत शुभम गिरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की हें,  कि बीती 30 अक्टूब 2021 तक देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का प्रस्ताव रखा था कि इसमें सरकार के द्वारा एक कमेटी गठित की गई थी जिसमें 30 अक्टूबर तक देवस्थानम बोर्ड को रद्द करने की मांग उठाई गई थी। लेकिन अभी तक देवस्थानम बोर्ड को रद्द नहीं किया गया केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून को जिस प्रकार से रद्द किया उसी प्रकार से देवस्थानम बोर्ड को रद्द किया जाए।

महंत शुभम गिरी ने कहा की चार धाम के पुरोहितों ने जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का विरोध किया था और साथ में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का भी विरोध किया गया इसी प्रकार 2022 के चुनाव में चार धाम के तीर्थ पुरोहित इनको अपने क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा की  देवस्थानम बोर्ड को तत्काल रद्द करना चाहिए और चार धाम की तीर्थ पुरोहितों को रोजी-रोटी का संकट से उभरने में मदत करनी चाहिए।  देवस्थानम बोर्ड को भंग करना चाहिएउन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की  अगर देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किया गया  तो सचिवालय के बाहर धरना करेंगे, और यथाशीघ्र मुख्यमंत्री से मिलकर इस बोर्ड को भंग करने की अपील करेंगे देवस्थानम बोर्ड का आंदोलन बहुत बड़ा हो चुका है इसीलिए मुख्यमंत्री से संज्ञान ले ।

error: Content is protected !!