रूडकी की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हें । पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से बाइक सवार तीन युवको को गिरफ्तार किया है। इतना है नहीं पुलिस ने तीनो के पास से करीब ढाई लाख रूपये के नकली नोट भी बरामद कर लिए है। जिनमे दो हजार, पांच सौ और दो सौ के नकली नोट शामिल है। पुलिस ने तीनो युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब तीनो को जेल भेजने की तैयारी कर रही है ।

बता दे की गंगनहर कोतवाली पुलिस अपने क्षेत्र में आजकल संदिग्ध युवको पर गहराई के साथ नजर बनाए हुए है। इसी के चलते आज गंगनहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर के द्वारा सुचना मिली की तीन युवक भारी मात्रा में नकली नोट लेकर रूडकी आ रहे है। सुचना मिलते ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चैकिंग अभियान चलाया जिसके बाद पुलिस को तीन युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए जिसके बाद पुलिस ने तीनो को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने करीब ढाई लाख रूपये के नकली नोट बरामद किये गए । पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जोनी कुमार, अनुज प्रताप और विकास बताया है। तीनों ही रूडकी के रहने वाले बताये जा रहे। है पुलिस ने तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनो को जेल भेजने की तैयारी कर रही है ।

Don't Miss

error: Content is protected !!