बहादराबाद स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि आज बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों को धरना दिए हुए पूरे 82 दिन हो गए हैं ।उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में एक महापंचायत होने वाली है। उस महापंचायत में कई अहम निर्णय लिए जाने हैं। जिन के बाद भारत के किसान उन्हीं निर्णय के अनुसार आगे की कार्यवाही करेंगे ।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा सरकार से जनता त्रस्त तो हो चुकी है। उसी के चलते आने वाले 2022 के चुनाव में जनता जवाब देगी और भाजपा का नामो निशान मिटा देगी ।

देखे वीडियो

 

error: Content is protected !!