रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्ला अलेय के 758 वे सालाना उर्स के अवसर पर कलियर शरीफ में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। इस पवित्र अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से उनके प्रतिनिधि शाहनवाज मंसूरी ने दरगाह शरीफ पहुंचकर चादर पेश की।
शाहनवाज मंसूरी ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से चादर को सज्जादा नशीन सय्यद हाफिज मेराज हुसैन साबरी की मौजूदगी में पेश किया। इसके बाद सज्जादा नशीन ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई।
इस दौरान शाहनवाज मंसूरी ने कहा कि हजरत साबिर पाक की दरगाह सदियों से देश की गंगा-जमुनी तहजीब,आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देती आ रही है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी आस्था के साथ पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स के मुबारक मौके पर चादर भेजकर दरगाह पर अकीदत की साथ पेश गई है। उन्होंने कहा कि हजरत साबिर पाक की शिक्षाएं समाज में प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश देती हैं, जिन्हें आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
चादरपोशी के दौरान संजीव चौधरी महामंत्री भाजपा,हाजी जमशैद खान,इंजीनियर एजाज जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,मोहसीन जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,नौशाद मंसूरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,इस्तखार अमन साबरी सभासद राशिद अली,हसनैन साबरी,फहीम साबरी,आमिर साबरी,आफताब साबरी, माजिद बैग,शोहराब साबरी,रिजवान साबरी सहित दरगाह से जुड़े खादिमों, स्थानीय गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। सभी ने मुल्क में अमन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की।
