हरिद्वार ,आर० के ० मिशन चिकित्सालय कनखल में 1987 से कार्यरत राकेश कुमार वर्मा को OPD मे ड्रेसेर के पद से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के अधिकारियों, चिकित्सको और सहयोगियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राकेश कुमार वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके अनुभव, कार्यशैली, सहयोग एवं मिलन सार व्यवहार को प्रत्येक सहयोगी एवं रोगी सदेव याद रखेगा। सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

समारोह में मुख्य नर्सिंग सुप्रिडेंटेड मिनी योहनान महोदया एवं सभी चिकित्सको ने केक कटवा कर उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त कर्मचारी राकेश कुमार वर्मा ने सभी चिकित्सको एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था में बिताया कार्यकाल उनके जीवन की महत्वपूर्ण स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा। समारोह का समापन शुभकामनाओं एवं भावपूर्ण विदाई के साथ हुआ।

error: Content is protected !!