रिपोर्ट: मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर। लंबे समय से प्रतीक्षित नए थाना भवन के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित एवं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा के साथ पिरान कलियर थाने की भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत की। मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से भूमि पूजन संपन्न हुआ और थाने की नींव रखी गई।इस अवसर पर सीओ रुड़की नरेंद्र सिंह पंत, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ,थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ,कोतवाली मंगलौर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह,नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह चौहान सहित पुलिस और प्रशासन विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
पिरान कलियर चौकी को 4 जनवरी 2015 को उच्चीकृत कर थाने का दर्जा दिया गया था। तब से थाना एक छोटे से भवन में संचालित हो रहा था और नए भवन के निर्माण की मांग लगातार उठ रही थी। भूमि आवंटन में देरी के कारण निर्माण कार्य वर्षों से अटका हुआ था।अधिकारियों के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार थाने के लिए भूमि आवंटित हो गई है। भूमि पूजन के साथ ही अब नए थाना भवन का निर्माण कार्य शुरु हो गया हैं। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण कर आधुनिक और सुव्यवस्थित थाना भवन क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि थाने भवन निर्माण का भूमि पूजन कार्य किया गया हैं करीब एक वर्ष में भवन निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।इस दौरान सीओ मंगलोर विवेक कुमार, सीओ लाइन निशा यादव,तहसीलदार विकास अवस्थी, एसएसआई बबलू सिंह चौहान, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली,धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान,क़ानूनगो सुभाष जैमिनी,एसआई विशाखा असवाल समेत पुलिस और प्रशासन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!