रिपोर्ट:-तसलीम कुरैशी
पिरान कलियर/कलियर निवासी एक युवक ने युवती की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गया। वहीं युवक की बात सुनकर पुलिस दंग रह गई। घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कलियर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कलियर पुलिस ने युवक की निशानदेही पर शव को बरामद किया। जानकारी के अनुसार कलियर निवासी एक युवक जिसका नाम शादाब बताया गया है। वह शाम के समय सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसने एक महिला की हत्या कर दी है जिसका शव मेहवड़ के समीप एक बाग में पड़ा है युवक की बात सुनकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने घटनास्थल की जानकारी ली। और जानकारी लेने पर पता लगा कि उक्त क्षेत्र कलियर थाने की सीमा में आएगा। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने कलियर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस युवक को लेकर मौके पर पहुंची। जहां युवती का शव आम के बाग के पास नाले में पड़ा था और उसका गले को चुन्नी से दबाया हुआ था और कट का निशाना भी है। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।और पंचनामा की कार्यवाई कर शव को सिविल अस्पताल पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वही आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस पूछ ताछ कर रही है।घटना स्थल पर एसपी देहात सहित आलाधिकारी ने घटना स्थल पर जानकारी जुटाई।

error: Content is protected !!