हरिद्वार।कोरोना महामारी का संकट अब भाजपा के बाद कांग्रेस पर भी मंडराने लगा हैं एक के बाद एक कोरोना महामारी के शिकार होने वाले मुख्यमंत्री व् पूर्व मुख्य मंत्री इसकी चपेट में आ गए हैं सिर्फ इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तो परिवार सहित कोरोना संक्रमित हो गए है। जबकि उन्होंने बीस दिन पहने कोविड वेक्सीन भी लगवाई थी। कोविड वेक्सीन लगवाने की यह जानकारी उन्होंने अपने फ़ेसबुक पेज के माध्यम से दी है।

जिसमे उन्होंने कहा हैं की ,अनंतोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया। आज दोपहर बाद मैंने अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत, पूरन रावत, इन सबका कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया। मैं तब भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने में हिचकिचा रहा था। फिर मुझे लगा की मुझे भी टेस्ट करवा लेना चाहिये और अच्छा हुआ मैंने टेस्ट करवा लिया। टेस्ट की रिपोर्ट आने पर मैं पॉजिटिव पाया गया हूँ और मेरे परिवार के एक साथ 4 सदस्य भी पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने सबसे अपील की हैं की आज दोपहर तक जितने भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वो कृपया अपनी जांच करवा लें, क्योंकि ये सावधानी आवश्यक हैं।कोरोना महामारी का गहराता संकट महा कुम्भ की और बढ़ता दिखने लगा हैं

Don't Miss

error: Content is protected !!