मनोज कश्यप, हरिद्वार

हरिद्वार / बहादराबाद पुलिस एवं गो स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गोमांश, गोकशी के उपकरण सहित  तीन अभियुक्त किये गिरफ्तार पुलिस टीम द्वारा गौकशी टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम मुस्तफाबाद मे गांव के नजदीक ही इरसाद के खेत मे कुछ व्यक्तियों द्वारा गोकशी की जा रही हैं इस सूचना पर नजदीकी पुलिस चौकी संतरशाह से सयुक्त टीम बनाकर ग्राम मुस्तफाबाद में मुखबिर के बताए अनुसार दबिश दी गई तो मौके से तीन अभियुक्त  1- इकराम पुत्र अब्बास 2- सकील पुत्र दीन मोहम्मद 3- सलीम पुत्र मंगता निवासीगण ग्राम मुस्तफाबाद, थाना बहादराबाद, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से लगभग 300 किलोग्राम गौ मांस, 1 गोवंश सिर, 4 गोवंश खुर, 1 गोवंश खाल व गोकशी के उपकरण बरामद हुए। जबकि 4 अभियुक्त मौके से गन्ने के खेत में फरार हो गए 1- आजम पुत्र असलम 2- अमजद उर्फ काला पुत्र असलम । 3- मुकर्रम पुत्र याकूब 4- भूरा पुत्र मुस्तकिम निवासीगण ग्राम मुस्तफाबाद, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार उक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना बहादराबाद हरिद्वार पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत करवाया गया हैं। पकडे गए अभियुक्तो को न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं व् फरार अभियुक्तो की धर पकड़ को दबिश दी जा रही हैं।

Don't Miss

error: Content is protected !!