उत्तराखण्ड 2 साल से बंद रही चारधाम यात्रा खोली दी गई है। इसके साथ आज भगवान केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। कोविड के चलते पिछले 02 साल से बंद रही चारधाम यात्रा इस बार श्रद्धालुओं के लिए खोली गई है। 02 साल बाद खुली यात्रा के बाद आज शक्रवार को केदारनाथ के धाम में श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ रहा है। सुबह विधि-विधान के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट खोले गए, कपाट खुलते ही मौजूद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव जय बाबा केदार के जमकर जय घोष लगाए।चार धाम यात्रा देश ही नहीं विदेशो में भी आकर्षण का केंद्र मानी जाती हैं जिसके चलते देश विदेश से श्रद्धालु आस्था के साथ चारधाम यात्रा करते हैं कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ रहा है।
सम्बंधित खबर
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सुराज सेवा दल ने जमकर किया प्रदर्शन, हरिद्वार मे हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली “युवा न्याय यात्रा”//नीट पेपर लीक होने पर धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया तो प्रदेश में पेपर लीक होने पर धन सिंह रावत क्यों नही देते:रमेश चंद्र जोशी
Jul 26, 2026
Manawwar Qureshi
