पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बेहद गोपनीय तरीके से हरिद्वार पहुंचे  जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा हें की पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का काफिला लगभग एक घंटे तक हरकी पोड़ी पर ठहरा था, जिसके बाद तुरंत बाद वह सीधे पंजाब के लिए रवाना हो गए।

आपको बतादे कीबिना किसी निर्धारित कार्यक्रम या प्रोटोकोल के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सुबह अपने काफिले के साथ अचानक हरिद्वार आ पहुंचे। उनके आने का कोई कार्यक्रम जिला प्रशासन या पुलिस महकमे के पास नहीं था लेकिन जैसे ही पंजाब के मुख्यमंत्री के काफिले के आने की सूचना मिली पुलिस महकमा हकरत में आ गया। और पंजाब के मुख्यमंत्री का काफिला सीधे सुबह छह बजे हरकी पैड़ी पहुंचा गया। जहां करीब एक घंटे तक पंजाब के मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद वह पंजाब के लिए लौट रवाना हो गए।

माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मां गंगा से आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे थे। सीएम चन्नी का दौरा इतना गोपनीय था कि स्थानीय कांग्रेसियों को भी इसकी जानकारी नहीं थी।

शहर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि अंधेरे में पंजाब के सीएम का काफिला यहां पहुंचा था और उजाला होते ही पूजा अर्चना कर वापस लौट गए थे।  कोई सुचना न होने के बाद भी सीएम के प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता कर दिए गए थे।

Don't Miss

error: Content is protected !!