हरिद्वार/ लालढांग क्षेत्र के काली माता मैदान के प्रांगण में आम आदमी पार्टी हरिद्वार ग्रामीण के प्रभारी नरेश शर्मा की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान के अंतर्गत सैकड़ों युवाओं को ग्रहण की। इस मौके पर मुकेश गौड़, प्रदीप अधिकारी को मीडिया प्रभारी तथा जोगिंदर उप्रेती, प्रदीप सैनी को बुथ अध्यक्ष बनाया गया। आप नेता नरेश शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र हरिद्वार जिले का समय पिछड़ा हुआ क्षेत्र है यहां पर शिक्षा स्वास्थ्य और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। लोगों का आम आदमी पार्टी की तरफ लगाओ दिन प्रतिदिन बढ़ता नजर आ रहा है। नरेश शर्मा ने कहा प्रदेश की जनता ने दो दलों की सरकार को अच्छी तरह देख लिया है। और अब प्रदेश की जनता की निगाहें आम आदमी पार्टी की तरफ टिकी हुई हैं । आप नेता नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो जनता से वादा करता है, उसे पूरा करके दिखाता है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पंकज चमोली, दीपक अमोली, पिंकू कश्यप, संजय गुप्ता, वीर सिंह, राकेश बिष्ट, दीपू शर्मा ,अभिषेक, सुरेंद्र शर्मा, रेनू चौहान, सोनू कुमार आदि शामिल थे।

Don't Miss

error: Content is protected !!