हरिद्वार /मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर थाना सिडकुल मैं दो लोगों पर नाम दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गौसपुर थाना नांगल सोती बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार ने लिखित तहरीर देकर सूचना दी है कि, संजय मिश्रा पुत्र श्याम मनोहर मिश्रा व सुभाष गुप्ता पुत्र राजवीर गुप्ता निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार द्वारा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई ,उक्त संबंध में थाना सिडकुल द्वारा शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर 2 लोगों को नामजद करते हुए प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Don't Miss

error: Content is protected !!