हरिद्वार / थाना बहादराबाद पुलिस पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 जुलाई 2021 को मरगूबपुर निवासी शोएब की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उक्त मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी इखलाख पुत्र सहवास निवासी ग्राम जैनपुर मतलूबपुर खुर्द थाना लक्सर जिला हरिद्वार की धरपकड़ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर ,थाना बहादराबाद द्वारा अलग-अलग टीमें गठित की गई ।जिसके चलते दिनांक 9 अगस्त दिन सोमवार को मुखबिर की सूचना पर मेन हाईवे रोहल्की बाईपास से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस बरामद कर लिया गया। पकड़े गए हत्या के मुख्य आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 10 अगस्त को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Don't Miss

error: Content is protected !!