रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी हाजी शमीम साबरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात कर उन्हें बुका भेंट की। इस दौरान उन्होंने सीजेपी के समर्थन तथा जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में बच्चों और युवाओं के साथ खड़े होने के लिए सांसद चंद्रशेखर आजाद की सराहना की।
हाजी शमीम साबरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद लगातार समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ मुखर होकर आवाज़ उठाई, जो उनके संघर्षशील नेतृत्व और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि समाज के हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए चंद्रशेखर आजाद का संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर हाजी शमीम साबरी ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्य करते रहने की शुभकामनाएँ दीं।
