हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने अपने खिलाफ चल रहे मामलों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा कुछ मामलों को खारिज किया जा चुका है और अन्य मामलों में भी जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। राठौड़ ने कहा कि उन्होंने हमेशा कानून और न्यायपालिका का सम्मान किया है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्हें न्याय मिलेगा।
प्रेस वार्ता में सुरेश राठौड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी ऑडियो या वीडियो के माध्यम से पार्टी के किसी नेता के खिलाफ कोई गलत बयानबाजी नहीं की। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और भविष्य में भी संगठन के लिए काम करते रहेंगे। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे।
